
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत गंगा मैया निवासी एक युवक जब गहरी नींद में सो रहा था तभी उसके मोबाइल पर मैसेज के नोटिफिकेशन की घंटी बजने लगी आवाज सुनकर उठा और जब मैसेज पर नजर दौड़ाई तो उसकी नींद उड़ गई। उसके खाते से 9 बार में 99 हजार रूपए उड़ा लिए गए। पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मनीष रजक 26 वर्ष निवासी विश्वकर्मा मंदिर के पास गंगा मैया रांझी ने सायबर सेल में लिखित शिकायत की कि बीती रात लगभग 1 बजे वह सो रहा था तभी उसके मोबाइल में लगातार मैसेज के नोटिफिकेशन की घंटी बजने लगी, आवाज सुनकर उसकी नींद खुली उसने मोबाइल देखा उसके यूनियन बैंक आफ इंडिया में संचालित बचत खाता से 9 बार में कुल 99 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन होने के मैसेज आये, उसने तुरंत कस्टमर केयर से बात कर अपना खाता ब्लाक करवाया, अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ आनलाईन धोखाधड़ी करते हुये उसके बैंक खाते से 99 हजार रूपये की राशि हड़प ली।
