नाबालिग के साथ गैंगरेप नही छेडख़ानी का दर्ज हुआ मामला , एक हिरासत में, अज्ञात की तलाश

रीवा। गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती महिला की नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला पहले सामने आया और पीडि़ता की शिकायत पर अमहिया थाना पुलिस ने छेडख़ानी का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया. एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है. जबकि मीडियो को दिये बयान में पीडि़ता का कहना है कि उसके साथ चार लोगो ने गलत काम किया है.

घटना रविवार रात की है, सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र की एक महिला अपने इलाज के लिये ईएनटी वार्ड में भर्ती थी और उसके साथ नाबालिग बेटी भी थी. रात में अचानक नाबालिग गायब हो गई, माँ ने उसकी तलाश शुरू की तो वह अस्पताल परिसर के बाहर बदहवाश हालत में मिली. जिसके बाद नाबालिग को गायनी विभाग में भर्ती कराया गया. सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग पीडि़ता को स्ट्रेचर पर रखकर भागते दिखे है. मामला दुष्कर्म का सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस हरकत में आई और पीडि़ता से पूरे मामले की जानकारी ली गई.

गैंगरेप नही छेडख़ानी का मामला है: एसपी

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि घटना 8 और 9 जून की है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक बालिका के साथ कुछ गलत हुआ है. जिसके बाद हमने तस्दीक की, कुछ जानकारी अस्पताल से मिली और उसके बाद बालिका के परिजनो से सम्पर्क किया. जानकारी लेने के बाद हमने एक टीम सिविल में भेजी. जिन्होने पीडि़ता और परिजनो से बात की. हास्पिटल से एक लिखित सूचना आई कि यहा एक लडक़ी को एडमिट किया गया था. जहा दो व्यक्तियों से सेक्सुअल असाल्ट किया गया. देर शाम पीडि़ता के बयान दर्ज किये गये है और उसने दो अज्ञात लोगो द्वारा छेड़छाड़ की घटना बताई है. जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है. मुकेश नामक वार्ड बाय को हिरासत में लिया गया है. एसपी ने कहा कि गैंगरेप नही हुआ है छेडख़ानी का मामला है, पलिस मामले की जांच कर रही है.

गैंगरेप की बात गलत है: अधीक्षक

संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डा0 राहुल मिश्रा ने कहा कि गैंगरेप की बात गलत है. हा हो सकता है कि छेडख़ानी हुई हो. डाक्टरो ने जांच की बच्ची के शरीर में कही चोट के निशान नही मिले और न ही कोई खरोच है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी कैमरे आदि की जांच पुलिस कर रही है जो भी तथ्य सामने आयेगे उसके आधार पर पुलिस अपना काम करेगी.

ब्लैकमेल कर मेरे साथ रेप किया गया: पीडि़ता

पीडि़ता की एफआईआर में पुलिस ने भले ही छेडख़ानी का मामला दर्ज किया. लेकिन मीडिया को दिये अपने बयान में पीडि़त ने साफ तौर पर कहा कि उसके साथ रेप किया गया. घटना दिनांक को पीडि़ता का गला दर्द हो रहा था. जिस पर महेन्द्र नामक वार्ड बाय ने उसे दो गोली दी और कहा कि एक शाम को खाना और एक रात को. गोली खाने के बाद मेरा सर दर्द होने लगा. रात में महेन्द्र ने मैसेज किया और फोन कर कहा कि तुम सुपर अस्पताल गेट के पास आ जाओ, मना करने पर उसने धमकी दी कि तुम्हारी फोटो और वीडियो वायरल कर देेगे. पीडि़ता ने बताया कि स्टेटर्स में लगी उसकी फोटो को महेन्द्र ने एडिट कर ब्लैकमेल कर रहा था. बोला कि अगर नही आओगी तो उसे वायरल कर दूंगा. उसके बताए हुए स्थान पर पहुंचने के बाद वह अपने रूम में घसीटते हुए ले गया. मेरी हालत बिगड़ रही थी रूम मे ले जाकर मेरे साथ गलत काम किया.

 

Next Post

मोदी सरकार के 11 वर्ष: लोगों की जिंदगी बदलने लिये फैसले, तुष्टिकरण की राजनीति का खत्म

Wed Jun 11 , 2025
सतना। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं सांसद गणेश सिंह ने गुरुवार को सतना के होटल भरहुत में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को […]

You May Like