खनिज माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार वाहन जब्त

सिंगरौली: जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने शनिवार सुबह विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर रेत और बोल्डर का अवैध परिवहन करते चार वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई के बाद खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66A4891 को बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पकड़ा। वाहन को जब्त कर पुलिस थाना माड़ा की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।इसी क्रम में ग्राम जैतपुर क्षेत्र से एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से बोल्डर परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बिना वैध दस्तावेजों के रेत परिवहन करते पाई गई। दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षित रखा गया है।
कार्रवाई के दौरान एक बिना नंबर का डंपर भी अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे थाना नवानगर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

अफगानिस्तान में शरणार्थियों से भरा ट्रक के पलटने से 18 की मौत, 30 घायल

Sat May 30 , 2026
काबुल, 30 मई (वार्ता) अफगानिस्तान के लघमान प्रांत के सोरखाकन इलाके में अफगान शरणार्थियों को ले जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह पलट गया जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से […]

You May Like