शिवना रिवर फ्रंट के लिए 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति

मन्दसौर। शहर के समग्र एवं सुव्यवस्थित विकास की दिशा में मन्दसौर नगर को एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा शिवना रिवर फ्रंट के निर्माण हेतु 12 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत शिवना नदी के दोनों तटों का व्यापक विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। किले की ओर से धँसने वाली मिट्टी को रोकने के लिए आवश्यक संरचनात्मक कार्य किए जाएंगे, जिससे नदी एवं आसपास का क्षेत्र सुरक्षित रहेगा।

शिवना रिवर फ्रंट को आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप देने हेतु अत्याधुनिक लाइटिंग व्यवस्था, भव्य फव्वारे, हरित क्षेत्र, आमोद-प्रमोद की सुविधाएँ, रेस्टोरेंट्स सहित अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यह परियोजना अहमदाबाद के प्रसिद्ध साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित की जाएगी, जिससे मन्दसौर शहर को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा प्राप्त होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना मन्दसौर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Next Post

​भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: कांग्रेस का हल्ला बोल, पटवारी ने दी इंदौर बंद की चेतावनी

Tue Feb 3 , 2026
इंदौर। आज राजबाड़ा पर भागीरथपुरा में दूषित पानी के शिकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने धरना दिया। धरने में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ने पीड़ितो के साथ न्याय नहीं किया तो जनता से सहयोग लेकर इंदौर बंद किया जाएगा। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी […]

You May Like