पुलिस ने एक माह में पकड़े 19 सटोरिए

सीहोर। अवैध सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. अक्टूबर माह में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टा गतिविधियों में लिप्त 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 26 हजार 970 रुपए की अवैध सट्टा राशि जब्त की गई है. पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टा कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार अक्टूबर माह में पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर अलग-अलग 19 स्थानों पर दबिश देकर सट्टा गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की.

पुलिस ने अक्टूबर माह में में अमित रैकवार, कपिल परमार, राजाबाबू कौशल, जयप्रकाश कौशल, नरेंद्र कौशल, मानसिंह परमार, अकरम शाह, राजू डोहर, सुरेश कुमार कौशिक, वसीम खान, मदन मेवाड़ा, मनीष भोईले, अरुण बंशकार, अभिषेक मीणा, राजकुमार शाक्य, रमेश महेश्वरी एवं रिंकू दोहरे सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब, हथियार, जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

 

 

Next Post

आईएसबीटी में बसों के स्थानांतरण की समस्या पर हुआ मंथन

Tue Nov 3 , 2026
सतना। पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन नवीन अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) उतैली में स्थानांतरित करने के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान को लेकर नगर पालिक निगम सतना के आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने सोमवार को बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के […]

You May Like