
बीजिंग, 14 जनवरी (वार्ता) चीन ने कहा है कि ताइवान का मुद्दा चीन का आंतरिक मामला है, और इसका समाधान केवल चीनी जनता द्वारा ही किया जाएगा। चीन की ताइवान मामलों की परिषद की प्रवक्ता झू फेंगलिएन ने बुधवार को यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए गए एक साक्षात्कार में ताइवान को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों के जवाब में की। सुश्री झू फेंगलिएन ने कहा, “दुनिया में केवल एक ही चीन है और ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है।” उन्होंने राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करने का संकल्प दोहराया।
