
झाबुआ। पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी के मामले में मोटर साईकिल चोर को दो मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की हैं पुलिस ने बताया कि 7 मई को छत्री चौकी के पास झाबुआ से बाईक चोरी हुई, जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली झाबुआ पर अपराध पंजीबद्व कर अनुसंधान मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा मोटर साईकिल चोरो के विरूध्द सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये। अति. पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे एवं एसडीओपी रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आरसी भास्करे की टीम द्वारा लगातार पतारशी कर मात्र 8 घंटे में मोटर साईकिल चोर अजय उर्फ केटली उर्फ डेचकी पिता कैलाश मंडोड नि. मारूती नगर झाबुआ को गिरफ्तार कर चोरी गई दो मोटर साईकले जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
