नोम पेन्ह, 14 जनवरी (वार्ता) कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा है कि साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई इस समय सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है और सरकार नागरिकों की शांतिपूर्ण ज़िंदगी सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एवं सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्व है। उन्होंने मंगलवार देर रात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा, “ऑनलाइन स्कैम के खिलाफ लड़ाई इस समय दूसरे राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले कार्यों के अलावा एक मुख्य काम है।”
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से समाज को होने वाले खतरे और इस तकनीक-आधारित अपराध की जटिलता और एक देश से दूसरे देश तक जुड़े हुए नेटवर्क को देखते हुए सरकार ने इस अपराध के खिलाफ कई कदम उठाए हैं जिससे कई सकारात्मक नतीजे हासिल हुए हैं। श्री मानेट ने सभी स्तरों के अधिकारियों और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से कंबोडिया की अंतरराष्ट्रीय मंच पर छवि को बहाल करने के लिए ऑनलाइन स्कैम को खत्म करने के लिए एक साथ आने का आह्वान किया।

