मेहगांव में खाद लेने के लिए लाइन में लगे किसानों पर पथराव, तीन घायल

भिंड। गुरुवार को मेहगांव कृषि उपज मंडी में खाद वितरण के लिए बनाए गए केंद्र पर पर्ची के लिए लाइन में खड़े किसानों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इस वजह से काउंटर के बाहर अफरा-तफरी मच गई। वहीं इस घटना में खाद की पर्ची के लिए लाइन में खड़े चाचा-भतीजे और एक महिला घायल हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम नवनीत शर्मा, एसडीओपी संजय कोच्छा, थाना प्रभारी महेश शर्मा, तहसीलदार मनोज धाकड़ सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और मामले को संभाला।

जानकारी के अनुसार मेहगांव कृषि उपजमंडी में खाद वितरण के लिए बनाए गए काउंटर पर गुरुवार को किसानों की लाइन में पीछे की तरफ से आए कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। जब लाइन में आगे की तरफ लगे लोगों ने इसका विरोध किया तो धक्का-मुक्की करने वाले असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

इस घटना में खाद की पर्ची के लिए लाइन में लगे राहुल पुत्र रामनरेश शर्मा निवासी खैरिया और उनके चाचा सतीश पुत्र महावीर शर्मा के सिर में पत्थर लगने से घायल हो गए। हालांकि लाइन में लगी एक महिला के कान में पत्थर लगने से वह भी घायल हो गई। इसके बाद घायल किसानों को उपचार के लिए मेहगांव अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पर्ची के लिए किसानों की व्यवस्थित तरीके से लाइन लगवाकर पर्ची वितरण की प्रक्रिया शुरू कराई।

Next Post

रूसी विदेश मंत्री ने भारत की सराहना की

Thu Sep 4 , 2025
मास्को, (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत की सराहना करते हुए कहा है कि वह अमेरिका के आगे नहीं झुका और मुक्त व्यापार के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने अमेरिका की तेल और अन्य उत्पादों की खरीद बंद करने […]

You May Like