विक्रम विवि में कार्यपरिषद सदस्यों व कुलगुरु का होगा सारस्वत सम्मान

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में कल 24 जुलाई को शाम 6:30 बजे स्वर्ण जयंती सभागार में सारस्वत सम्मान 2025 का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को मिली उपलब्धियों के लिए कार्यपरिषद सदस्यों और कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज सहित कुलसचिव डॉ. अनिल शर्मा का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. हेमंत लोदवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय को “सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय” नाम मिलने से इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। डेयरी टेक्नोलॉजी, खेल पाठ्यक्रम, शोध प्रोत्साहन और फैकल्टी सशक्तिकरण जैसे प्रयासों की भी सराहना की जाएगी।

Next Post

ब्रह्मानंद यादव को खंडेलवाल-हितानंद ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

Wed Jul 23 , 2025
रीवा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को रीवा पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर व विद्या भारती महाकौशल प्रान्त के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव के दुःखद निधन पर उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक […]

You May Like