आष्टा। बाल दिवसपर गोकुल धाम में जयश्री ज्वेलर्स के तत्वधान में फनकार इवेंट्स ग्रुप द्वारा मेले का आयोजन किया गया. बाल मेले का समापन शनिवार को किया गया. मेले में 40 तरह के व्यंजनों के स्टाल लगे थे. इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम्स जोन में स्केरी हाउस, मिक्की माउस, ट्रेमपालिन के साथ अन्य गेम्स में बच्चों के साथ वयस्कों ने भी मनोरंजन किया. इसके अलावा मेले में भक्तिमय माहौल के लिए इस्कॉन सेंटर द्वारा भी स्टाल लगाया गया था. मेले के दौरान इस्कॉन सेंटर के प्रभुजी द्वारा धर्म के बारे में बताया गया ओर बच्चों द्वारा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई. शनिवार को बाल मेले का रंगारंग समापन किया गया.
बाल दिवस पर फनकार इवेंटस के कार्यक्रम ने रिझाया
