शहर में सिविल डिफेंस मॉकड्रिल के साथ हुआ ब्लैक आउट

ग्वालियर। जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से आज शुक्रवार को रात्रि सायंकाल 8 बजे बहोड़ापुर स्थित पुलिस लाइन में सिविल डिफेंस के अंतर्गत ब्लैक आउट एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली, ब्लैक आउट उपाय, आपातकालीन निकासी तथा खोज व बचाव अभियान का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और नागरिक दोनों पूरी तरह तैयार रह सकें। यह मॉकड्रिल नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एहतियाती कदम के रूप में आयोजित की गई।

इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल सहित प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एनडीआरएफ का दल, फायरबिग्रेड का दल व स्वास्थ्य विभाग का अमला भी उपस्थित था।

मॉकड्रिल के दौरान घटना में घायल हुए लोगों को रेस्क्यू करने, फायर की घटना पर कंट्रोल करने तथा घायलों को उपचार के लिये ले जाने का प्रदर्शन किया गया।

Next Post

ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाएं कदम: जिपं अध्यक्ष

Fri Apr 24 , 2026
जबलपुर। जिला पंचायत के सभाकक्ष में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। 24 अप्रैल 1993 को 73वें संविधान संशोधन के जरिए पंचायती राज संस्थाओं को मिले […]

You May Like