मशीन अपग्रेड से बीएचईएल की इन-हाउस क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने तकनीकी आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए उन्नत और रिकन्डीशंड भारी मशीनों का उद्घाटन किया। कार्यपालक निदेशक पी. के. उपाध्याय ने संयंत्र में अपग्रेडेड 2-एक्सिस सीएनसी वॉर्ड लेथ सिस्टम और रिकन्डीशंड वर्टिकल बोरर मशीन का लोकार्पण किया।

पूरी तरह इन-हाउस किए गए इन अपग्रेड से बीएचईएल की तकनीकी विशेषज्ञता मजबूत हुई है, साथ ही लागत में कमी और कार्यक्षमता में सुधार भी सुनिश्चित हुआ है। आधुनिक सीएनसी पीएलसी ड्राइव और मोटर सिस्टम के जरिए मशीनों की सटीकता, गति और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जो जटिल भारी विद्युत उपकरणों के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस पहल से ट्रैक्शन अल्टरनेटर के महत्वपूर्ण पुर्जों जैसे स्पाइडर, बैरल और स्टेटर फ्रेम के उत्पादन में सीधा लाभ मिलेगा, जिनका उपयोग TA7003DV और TA9901AZ जैसे मॉडलों में होता है। इस अवसर पर आशीष औरंगाबादकर, राजेश अग्रवाल और आकाश दानी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस परियोजना के महत्व को रेखांकित किया।

Next Post

गेहूं खरीदी, पंजीयन और सरकारी लक्ष्य के बीच बड़ा अंतर: कुणाल 

Wed Apr 22 , 2026
भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार जिस वर्ष को “किसान कल्याण वर्ष” बता रही है, वह वास्तव में “किसान बदहाली वर्ष” बन गया है। इस दौरान मध्य प्रदेश […]

You May Like