शराबी ने श्रमिक को मारा चाकू

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में शराबी ने एक श्रमिक पर चाकू से वार दिया और धमकाते हुए भाग गया।पुलिस ने बताया कि सुधीर कोल 27 वर्ष निवासी पटैल नगर महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करता है.

बीती रात लगभग 9-30 बजे पैदल काम करके घर जा रहा था, जैसे ही मिश्रा डेयरी की बाजू वाली गली में पहॅुचा तभी लकी गोटिया अपनी मोटर सायकल से उसके सामाने मोटर सायकल रोककर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो मोटर सायकल से उतरकर चाकू से हमलाकर गाल एवं जांघ में चोटें पहॅुचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

गोलीकांड: महाराष्ट्र से पकड़ाए दोनों आरोपी गए जेल

Mon Oct 13 , 2025
जबलपुर:मदनमहल थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित होटल में फिल्मी स्टाइल में सात अक्टूबर की शाम घुसकर होटल संचालक पर पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरापियों को महाराष्ट्र शिर्डी से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश […]

You May Like