बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं:पंपों पर लगी दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें

भोपाल: राजधानी के पेट्रोल पंपों पर आज से खास नियम का पालन शुरू हो गया है। जिसमें बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दे रहे, इसी कारण शहर के कई पेट्रोल पंपों पर हेलमेट पहनकर आए दोपहिया वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी गईं।

यह पहल ऑइल कंपनी और स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। पेट्रोल पंपों पर साफ पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
नियम का असर दिखा:
आज पेट्रोल लेने के लिए हेलमेट पहनकर लोग आ रहे हैं, जिससे न सिर्फ सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है, बल्कि यातायात नियमों का पालन भी सुनिश्चित हो रहा है।
पंप संचालकों का कहना है कि शुरुआत में कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन अब अधिकांश ग्राहक नियम का पालन कर रहे हैं।

Next Post

बडगोर पुल की एप्रोच रोड आज सुबह सिंध के पानी में बह गई

Fri Aug 1 , 2025
ग्वालियर: भितरवार में बडगोर पुल की एप्रोच रोड आज सुबह बह गई जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है। सिंध नदी के उफान पर होने से तीन दिन से पानी में यह पुल डूबा हुआ था। पानी के तेज बहाव से उखड़कर एप्रोच रोड़ बह गई। धूमेश्वर धाम के पास तीन […]

You May Like