बडगोर पुल की एप्रोच रोड आज सुबह सिंध के पानी में बह गई

ग्वालियर: भितरवार में बडगोर पुल की एप्रोच रोड आज सुबह बह गई जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है। सिंध नदी के उफान पर होने से तीन दिन से पानी में यह पुल डूबा हुआ था। पानी के तेज बहाव से उखड़कर एप्रोच रोड़ बह गई।

धूमेश्वर धाम के पास तीन जिलों को जोड़ने वाले यह पुल नदी उफान पर होने से पिछले वर्षों में भी डूबा था। उस समय भी एप्रोच रोड़ उखड़ी थी। एप्रोच रोड बडगोर की ओर बही है।

Next Post

कांग्रेस खरपतवार जैसी, जनता ने खाद-बीज देना बंद किया,अपने बीज की जांच कराएं

Fri Aug 1 , 2025
भोपाल:आज विधानसभा परिसर से किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को कई वर्षों से खाद और बीज देना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बीज तो पहले से ही खराब हो चुका है, जो अब खरपतवार की तरह […]

You May Like