यात्रियों को बेहोश कर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

जबलपुर। यात्रा के दौरान सहयात्रियों से दोस्ती गांठकर उन्हें चने में नशीला पदार्थ मिलाकर जहरखुरानी करने वाले एक आरोपी को शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने पुणे से गिरफ्तार किया है आरोपी ने शक्तिपुंज एक्सप्रेस सहित कई गाडिय़ों में इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। जीआरपी जबलपुर की थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि माह सितम्बर 2025 में जितेन्द्र साहू निवासी राजपुर जिला दमोह ने शिकायत की थी कि वे अपने परिवार जनों के साथ अपने रिश्तेदारी में नगर उटारी जा रहा था रेलवे स्टेशन जबलपुर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेल-जोल बनाकर यात्रा के दौरान फरियादी एवं उसके जीजा रामप्रसाद को चने के साथ नशीली दवा मिलाकर खिला दिया, जिस पर वे व उसका जीजा बेहोश हो गये तत्पश्चात आरोपी की पतासाजी कर तलाश के दौरान मिर्जापुर जेल में निरूद्ध आरोपी अजय कुमार गुप्ता व राजेश पूर्व में न्यायालय के आदेश से तलब किया जाकर पूछताछ की गई। जो उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अपने सरगना शिवदेव सिंह उर्फ दीपक उर्फ केसारी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया गया।

Next Post

दुकान संचालक की गला घोंटकर हत्या

Tue May 26 , 2026
जबलपुर। सिविल लाइंस थाना अंतर्गत सर्किट हाउस नंबर 02 के पास होटल चलाने वाले संचालक की अज्ञात आरोपी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से […]

You May Like