नगर से गाय चुराकर ले जाने वाले पशु तस्करों को महाराष्ट्र के मोर्शी से पकड़ ले आई पुलिस

पांढुरना। नगर के गुजरी चौक क्षेत्र से सफेद रंग की कार में गाय को चुराकर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने महाराष्ट्र के मोर्शी से गिरफ्तार कर लाते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसकी जमानत निरस्त होने पर उसे जिला जेल भेजा गया ।

गौरतलब हो कि बीते 24 एवं 25 जनवरी के दरमियानी रात को नगर के गुजरी चौक क्षेत्र से एक सफेद रंग की कार में कुछ युवकों द्वारा एक गाय को जबरन इस कार में लाद्कर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाने की घटना सी.सी.कैमरे में कैद होने की घटना के बाद से हिंदू संगठन में भारी आक्रोश व्याप्त है,बीते दिनों हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस थाने का घेराव को लेकर जमकर नाराजगी व्यक्त कर इस पशु तस्करों को शीघ्र ही गिरफ्तार नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की बात भी कहीं थी ।

हिंदू अनुयायियों के आक्रोश को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देश तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ब्रजेश भार्गव एवं थाना प्रभारी अजय मरकाम के मार्गदर्शन में बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम बघेल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर इस पशु तस्कर की गिरफ्तारी करने महाराष्ट्र के वरुड,अमरावती एवं मोर्शी में की गई छापेमारी के बाद मोर्शी में एक रिश्तेदार के घर में महाराष्ट्र के वरूड़ निवासी शेख जुबेर पिता शेख कलाम निवासी बंगला चौक बडी मस्जिद को गिरफ्तार कर अपने साथ पांढुरना लेकर आए ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस पशु तस्कर द्वारा पांढुरना से इस गाय को चुराकर ले जाने के बाद वरूड़ में इस गाय की निर्ममता पूर्वक हत्या कर इसके मास को बेच दिया है। इस पशु तस्कर को गिरफ्तार करने गई टीम में बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम बघेल,सहायक उपनिरीक्षक शिवकरण पांड़े,आरक्षक रोहित तिलंते,आरक्षक अखिलेश हिंगवे की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं । इस पशु तस्कर के खिलाफ पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 50/2026 तथा धारा 303 2 बी.एन.एस. गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध इसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसकी जमानत निरस्त होने पर उसे जिला जेल भेजा गया ।

Next Post

नेशनल सुपर मास्टर्स गेम्स में 59 वर्षीय डॉ. विनोद राय ने जीता दो स्वर्ण पदक

Sat Jan 31 , 2026
सिंगरौली। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 8वें राष्ट्रीय सुपर मास्टर प्रतियोगिता में शास. महावि. बरगवां में वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार राय ने पंजा कुश्ती एवं शक्ति उत्तोलन प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 59 वर्ष 10 माह की आयु में भी दो स्वर्ण पदक हासिल कर […]

You May Like