आयोग की टीम ने BLO कार्यों की समीक्षा के साथ मतदान केन्द्रों व EVM गोडाउन का किया निरीक्षण

विदिशा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली की टीम ने रविवार को विदिशा जिले का दौरा कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में टीम हैड पीएसओ अतुल्य नीरज ने बीएलओ से संवाद किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टीम ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद बीएलओ से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने एवं संशोधन के लिए उपयोग होने वाले प्रपत्रों की जानकारी ली। साथ ही नए मतदाता पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पर चर्चा की। बीएलओ ने संतोषजनक उत्तर दिए।

बैठक में मतदाताओं के दोहरे नाम हटाने की कार्यवाही और गलत नाम दर्ज होने की स्थिति में की जाने वाली प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत निर्वाचन आयोग की टीम ने कलेक्ट्रेट स्थित ईव्हीएम गोडाउन का निरीक्षण भी किया।

टीम में पीएसओ अतुल्य नीरज (टीम हैड), सचिव संजीव कुमार प्रसाद, पीएस शशि मीना, एएसओ चंद्र भानु कुमार, पीए पूजा बंसल, एएसओ नीर माथुर, एसएसए नितीश सिंह और जेएसए ऋषभ कुमार गुप्ता शामिल रहे।

Next Post

भारत स्काउट गाइड केडेट को 10 साल बाद मिले राष्ट्रपति पुरस्कार

Sun Aug 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को यहां भारत मंडपम में भारत स्काउट गाइड (बीएसजी) के 427 कैंडिटो को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार 10 वर्षों बाद दिया गया है इससे पहले यह पुरस्कार 2016 में दिया गया था। […]

You May Like