सूने घर का ताला तोड़ लाखों की नकदी-जेवर पार

कृष्णनगर क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दिया जांच-कार्रवाई का आश्वासन

सतना : वैवाहिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए घर पर ताला लगाकर परिजनों ने जैसे ही शहर छोड़ा वैसे ही चंद घंटे के भीतर चोरों ने धावा बोल दिया. चोरों ने घर का ताला तोडक़र अंदर रखी लाखों की नकदी और जेवर समेट लिए. पीडि़त की शिकायत पर पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के कृष्णनगर सरस्वती विद्यालय के पीछे रहने वाले मोहम्मद परवेज पिता स्व. शेख सलीम की जबलपुर स्थित रिश्तेदारी में वैवाहिक आयोजन था. जिसमें शिरकत करने के लिए वे अपनी मां जुबैदा बानों और पत्नी साहिना बानों के साथ मंगलवार की सुबह घर से निकले थे.

जबलपुर में वैवाहिक आयोजन में सम्मिलित होने के बाद अगले दिन यानी बुधवार की दोपहर जब वे वापस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए. अंदर जाकर देखा तो कमरों पर लगे ताले भी टूट हुए थे. इतना ही नहीं बल्कि कमरों में रखी 3 आलमारियों का ताला भी टूटा मिला. एक ओर जहां सामान अस्त-व्यस्त था वहीं दूसरी ओर कीमती वस्तुएं नदारद हो चुकी थीं. परवेज के अनुसार आलमारी में लगभग 3 लाख रु की नकदी रखी हुई थी, जो चोरी हो गई. इसके सााि ही 1 सोने की चैन, 5 सोने की अंगूठी, 1 सोने का मंगलसूत्र, 1 कान का छल्ला, 1 सोने का हार, चांदी की पायल और बिछिया के साथ-साथ एलईडी टीवी व पंखा भी चोरी हो गया. परवेज द्वारा घटना की शिकायत कोलगवां थाने में की गई. जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश शुरु कर दी. पुलिस द्वारा पीडि़त की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच-कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

Next Post

विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने जनपद सभा कक्ष, मनासा में आयोजित की पंचायत मीटिंग

Thu Jan 23 , 2025
मनासा: जनपद सभा कक्ष में आज क्षेत्र के विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरपंचों ने अपनी राय और सुझाव प्रस्तुत किए। 2047 का विजन पूरा करने पर जोर विधायक श्री मारू ने […]

You May Like