पिपरई: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली प्रतिभाएं भी अपने दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की है। ऐसा ही उदाहरण मुंगावली विकासखंड के ततारपुर गांव की छात्रा अजरा खान ने पेश किया है।राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में ईजीएस ततारपुर की कक्षा चौथी की छात्रा अजरा खान, पिता जहीर खान, ने अंग्रेजी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे मुंगावली-पिपरई क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स उपलब्धि पर जिला कलेक्टरेट में आयोजित समारोह में कलेक्टर साकेत मालवीय ने मेधावी छात्रा को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अजरा को आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।कलेक्टर ने कहा कि छात्रा की इस सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिश्रम भी अहम रहा है। इसलिए उत्कृष्ट मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। छात्रा की सफलता से स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है
