बिजासन घाट की ‘ब्लैक स्पॉट’ पहचान पर ब्रेक,NH-52 होगा सिक्स लेन

भोपाल: पश्चिम निमाड़ के बिजासन घाट ने एक बार फिर देश का ध्यान अपनी खतरनाक पहचान की ओर खींचा है। मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 का यह हिस्सा बीते वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा ब्लैक स्पॉट बन चुका है। इसी गंभीर स्थिति को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की पहल रंग लाई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को तत्काल सुरक्षा सुधार के निर्देश दिए हैं।
डॉ. सोलंकी ने केंद्रीय मंत्री से व्यक्तिगत भेंट कर बिजासन घाट की जमीनी हकीकत से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सेंधवा के समीप इस घाट क्षेत्र में वर्ष 2016 से 2025 के बीच महज एक किलोमीटर के दायरे में करीब 190 सड़क हादसे दर्ज किए गए, जिनमें सैकड़ों लोगों की जान गई और हजारों लोग प्रभावित हुए। हाल ही में नवंबर 2025 में कंटेनर और पिक-अप वाहन की भिड़ंत से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना ने स्थिति की गंभीरता को और उजागर कर दिया, जिससे करीब 24 घंटे तक यातायात ठप रहा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस क्षेत्र को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इंदौर से बिजासन घाट होते हुए महाराष्ट्र सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-52 को सिक्स लेन में परिवर्तित करने की घोषणा की गई है।यह निर्णय केवल सड़क चौड़ीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे क्षेत्र में जान-माल की सुरक्षा, निर्बाध यातायात और भविष्य में दुर्घटनाओं पर स्थायी नियंत्रण की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों को उम्मीद है कि अब बिजासन घाट की पहचान हादसों से नहीं, सुरक्षित और सुगम सफर से होगी।

Next Post

सीएम हेल्पलाइन से जुड़े मामलों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर सात को नोटिस

Thu Dec 18 , 2025
रायसेन: सीएम हेल्पलाइन से जुड़े मामलों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं।इन अधिकारियों में कार्यपालन यंत्री प्रतिभा सिंह, सिविल सर्जन डॉ यशपाल सिंह बाल्यान, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग की संगीता जायसवाल, कृषि उपज मंडी गैरतगंज […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।