बड़कुही की बेटी अर्कजा उईके बनी नेशनल फैशन शो विजेता

बड़कुही/ परासिया। छिंदवाड़ा जिले के ग्राम बड़कुही की आदिवासी समाज की होनहार बालिका कुमारी अकेजा उईके ने नागपुर में आयोजित नेशनल लेवल ट्राइबल “कम्प में कोया पुंगार एवं कोया मुराल फैशन शो में शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

यह भव्य आयोजन नागपुर के डायरेक्टर भवन, बानामति सिविल लाइंस में में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर से आए लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें अर्कजा उईके ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति, आत्मविश्वास और पारंपरिक आदिवासी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के आयोजक प्राजक्ता आदित्य ताराम एवं कनाद मेश्राम थे। शो डायरेक्टर एवं फैशन कोरियोग्राफर के रूप में आर्चना तडसे

प्रतियोगिता में बड़कुही की बेटी कुमारी अर्कजा उईके, पिता हरीश उईके एवं माता श्रीमती राखी उईके जो बड़कुई नगर आदिवासी समाज की अध्यक्ष है इनके सहयोग और मार्गदर्शन से मंच पर उतरीं और निर्णायक मंडल से प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ग्राम बड़कुही सहित संपूर्ण छिंदवाड़ा जिले में हर्ष का वातावरण है। स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने अकेजा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अकेजा उईके की यह सफलता ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो यह सिद्ध करती है कि प्रतिभा किसी क्षेत्र की मोहताज नहीं होती।

Next Post

दूषित पानी मामला: भागीरथपुरा में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, हंगामा, धक्का-मुक्की और गिरफ्तारियां

Sat Jan 3 , 2026
इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में शनिवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं के इलाके में पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान नारेबाजी, चप्पल फेंकने और पाइप से धक्का-मुक्की की घटनाएं भी सामने आईं। हालात बिगड़ने पर मौके पर मौजूद […]

You May Like