दमोह/हिंडोरिया:शनि-रविवार की दरमियानी रात एक अज्ञात व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर मौत हो जाने की सूचना पर हिंडोरिया पुलिस मौके पर पहुंची.प्रधान आरक्षक प्रकाश यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को सीधा शव परीक्षण के लिए शव गृह भिजवाया और शिनाख्त शुरू की. मृतक की पहचान अमित पिता रसाल सिंह बंजारा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी मलखेड़ा, जिला सिवनी के रूप में हुई.अमित कुमार का शव आनू फाटक रेल पोल क्रमांक 1139/12-14 के बीच पड़ा मिला था.
रविवार सुबह प्रधान आरक्षक मयूर बड़गैया व सैनिक ग्याप्रसाद दुबे ने घटनास्थल और शव परीक्षण गृह पहुंचकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की.इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.
