जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सरकार का मूल कार्य : देवड़ा

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को मल्हारगढ़ में 9 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का विधिवत भूमि पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, मदनलाल राठौर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पाटीदार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एसडीएम मल्हारगढ़ श्रीमती स्वाति तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना सरकार का मूल दायित्व है। आज योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिये के सीधे आमजन तक पहुंच रहा है। उन्होंने संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का निर्माण एक वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से तहसील से जुड़े सभी विभाग एक ही परिसर में संचालित होंगे, जिससे राजस्व, नामांतरण, सीमांकन, प्रमाण-पत्र सहित अन्य कार्यों का त्वरित व पारदर्शी निराकरण हो सकेगा। किसानों को खसरा-खतौनी, भूमि विवाद एवं फसल बीमा से जुड़े कार्यों में सुविधा मिलेगी।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि नवीन तहसील भवन से नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और भूमि विवादों का त्वरित समाधान संभव होगा। यह भवन प्रदेश के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित होगा।

Next Post

कलेक्टर ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की रेमेडियल कक्षाओं का किया निरीक्षण

Wed Jan 7 , 2026
झाबुआ। आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणामों में सुधार एवं उनकी प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिले के शासकीय विद्यालयों में संचालित रेमेडियल कक्षाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर ने आज सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक […]

You May Like