भरहुत होटल में आयोजित हुई श्री अन्न उत्पादों की प्रदर्शनी

सतना।कृषि विभाग द्वारा शनिवार को मोटे अनाज के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने और श्री अन्न उत्पादों के ब्रांडिंग के लिए मिलेट्स ब्रांडिंग कम एग्जीबिशन गैलरी का आयोजन किया गया। सतना सांसद गणेश सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मिलेट प्रदर्शनी का उद्घाटन कर श्री अन्न उत्पादों और उनसे बने व्यंजनों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह ने कहा कि श्री अन्न यानि मोटे अनाज हमारे देश का मौलिक और परंपरागत अनाज है। इससे बने व्यंजन तथा भोजन की पौष्टिकता और स्वाद लाजबाब होने के साथ ही व्यक्ति को स्वस्थ्य रखने में भी सहायक होते हैं। सांसद ने कहा की पहल पर देश में वर्ष 2023 को श्रीअन्न (मिलेट) वर्ष के रूप में मनाया गया। स्वास्थ्य भारत और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए किसानों को मिलेट्स की ओर जाना होगा। गत वर्षों की तुलना में सतना और मैहर जिले में मोटे अनाजों की खेती निरंतर बढ रही है।

विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि मोटे अनाज हमारे किसानों के लिए पूर्व के वर्षों में प्राथमिकता की फसल रहा है। लेकिन बाद में बढती हुई देश की आबादी और अन्य फसलों की अपेक्षा कम उत्पादन होने से धीरे-धीरे मिलेटस का अभाव होता गया।

Next Post

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म,  वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 15 लाख

Sun Mar 30 , 2025
ब्लैकमेलर गैंग ने जेवरात समेत जमीन के दस्तावेज भी हड़पे   जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी में रहने वाली एक महिला से कटनी निवासी युवक ने दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया जिसके बाद वह ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ और महिला को बदनाम करने की धमकी देते हुए […]

You May Like