इंजन से धुआं उठा, लगाना पड़ा इमरजेंसी ब्रेक

जबलपुर। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही 22537 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने के बाद चालक दल ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रविवार को दोपहर 12.18 बजे इटारसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंची थी और 12.28 बजे रवाना हुई। स्टेशन से कुछ दूरी पर नाला मोहल्ला आउटर के पास इंजन से धुआं निकलता देख चालक दल ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तत्काल ट्रेन रोक दी। अचानक ट्रेन रुकने से कई यात्री भी कोचों से बाहर निकल आए। चालक दल ने मौके पर इंजन की जांच की, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं मिलने पर रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद ट्रेन को वापस प्लेटफार्म नंबर-2 पर लाने का निर्णय लिया गया।

इटारसी स्टेशन पर तकनीकी जांच के बाद इंजन को खराब घोषित कर दिया गया। इसके बाद खराब इंजन को हटाकर उसके आगे दूसरा इंजन जोड़ा गया और करीब 1.44 बजे कुशीनगर एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण इटारसी-मुंबई और इटारसी-नागपुर रेलखंड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान भुसावल की ओर से आ रही महानगरी एक्सप्रेस को भी सिग्नल पर करीब 10 मिनट रोकना पड़ा। हालांकि, दूसरा इंजन लगाए जाने के बाद कुशीनगर एक्सप्रेस को आगे रवाना कर रेल यातायात को सामान्य किया गया।

Next Post

मुकुट पूजन के साथ मंचन महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Thu Oct 8 , 2026
जबलपुर। श्री रामलीला समिति गढ़ा द्वारा आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मानव लीला के 60वें मंचन महोत्सव का शुभारंभ बुधवार रात संत अर्चना और मुकुट पूजन के साथ हुआ। जगद्गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य महाराज ने मुकुट पूजन कर आयोजन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री […]

You May Like