सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद

बड़वानी, मप्र के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 14 अगस्त को बड़वानी जिले के ग्राम तलून, बोरलाय और बड़वानी में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जी के गरिमामय दौरे को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा गुरूवार को व्यापक स्तर पर सुरक्षा रिहर्सल एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के प्रत्यक्ष निर्देशन में आयोजित इस रिहर्सल के दौरान हेलिपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री जी के काफिले (कारकेड) की मूवमेंट का सजीव अनुकरण किया गया। रिहर्सल के बाद एसपी द्वारा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को विस्तृत ब्रीफिंग देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रमुख सुरक्षा व्यवस्थाएं एवं निरीक्षण

एसपी शुक्ल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हेलिपैड, मुख्य कार्यक्रम स्थल, मंच, वीआईपी, प्रोच रोड़, आमजन के प्रवेश व निकास मार्ग, कलेक्टोरेट तथा पार्किंग स्थलों का बारीक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को उनके निश्चित पॉइंट पर तैनात कर जिम्मेदारियों के प्रति सजग किया गया।

हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया।

किसी भी अप्रिय स्थिति या आपातकाल से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम की मॉक ड्रिल कर उनकी तत्परता परखी गई।

पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश

अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेते हुए एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री जी का यह दौरा जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गर्व का अवसर है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक अक्षम्य होगी। ड्यूटी पर तैनात हर जवान सतर्कता, शालीनता और समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे।

 

रिहर्सल के दौरान यह रहे मुस्तैद

 

इस दौरान एएसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी/डीएसपी महिला सुरक्षा महेश सुनैया, एसडीओपी राजपुर बीएल आटोदे, एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे, डीएसपी रक्षित निरीक्षक चेतन बघेल, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया, थाना प्रभारी बलजीत बिसेन, यातायात थाना प्रभारी रजनी भार्गव, जिले के थाना प्रभारी सहित अन्य बाहरी इकाइयों से आए पुलिस अधिकारी व जवान मुस्तैद रहे।

Next Post

भीमराव अंबेडकर हम सभी के आदर्श हैं उन्होंने समाज को बराबरी पर लाने का साहसिक कदम उठाया: भारती 

Thu Aug 13 , 2026
बागली। बागली सांदीपनी स्कूल में आयोजित वंदे मातरम उत्सव कार्यक्रम के तहत अतिथि धर्मेंद्र सेंधव ने अखंड भारत की पृष्ठभूमि के विषय में विस्तार पूर्वक छात्र-छात्राओं को जानकारी दी उन्होंने बताया कि हमारा देश जम्बु दीप कहलाता है और इसकी सीमाएं दूर-दूर तक है। आने वाले समय में हमें इसकी […]

You May Like