पूर्व विधायक स्व. गंगाराम बांदिल की स्मृति में 39वीं श्रद्धांजलि सभा 2 जून को

ग्वालियर:जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व विधायक स्व. गंगाराम बांदिल की 39वीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 2 जून, मंगलवार को प्रातः 8 बजे किया जाएगा। यह श्रद्धांजलि सभा मुखर्जी भवन, भाजपा कार्यालय, महाराज बाड़ा, ग्वालियर में आयोजित होगी।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर स्व. बांदिल को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। भाजपा ग्वालियर महानगर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं गंगाराम बांदिल सेवा संस्थान के सचिव अशोक बांदिल ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होने की अपील की है।

Next Post

पटना में हादसा: गंगा नदी में 14 लोगों से भरी नाव पलटी, 3 की मौत, 4 की तलाश जारी

Thu May 28 , 2026
पटना। बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह गंगा नदी में एक नौका के पलट जाने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, तथा चार अन्य लापता हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक नौका पर सवार 14 लोग सब्जी की खेती करने […]

You May Like