लालगेट पर ताश की बाज़ी लगाते तीन युवक गिरफ्तार

इंदौर:अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने लालगेट क्षेत्र में दबिश देकर तीन युवकों को जुआ खेलते पकड़ा. पुलिस ने मौके से नगदी और ताश की गड्डी बरामद की है, पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर रही है.घटना देर रात करीब 10:15 बजे सूचना मिली थी कि दशहरा मैदान लालगेट के पास ऊषा नगर चौराहे के नीचे कुछ युवक ताश पर दांव लगा रहे हैं.

मौके पर पहुंची टीम ने वैभव सोनी निवासी रेवेन्यू नगर, जयस गिध्दानी 23 वर्ष, निवासी रेवेन्यू नगर और हर्ष सोनवान्या 23 वर्ष, निवासी रेवेन्यू नगर अन्नपूर्णा को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा. आरोपियों के पास से 240 रुपए नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए, पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआ एक्ट की के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है, अब उनसे पूछताछ की जा रही है.

Next Post

रुपया 6 पैसे की गिरावट के बाद 88.16 पर पहुंचा, महंगाई और आयात महंगा होने की आशंका

Tue Sep 2 , 2025
मुंबई, 02 सितंबर 2025: आज शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे कमजोर होकर 88.16 के स्तर पर पहुंच गया। यह गिरावट विदेशी फंड की लगातार निकासी और डॉलर की मजबूत मांग के कारण हुई है। सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 88.33 के रिकॉर्ड निचले […]

You May Like