साहित्य, अध्यात्म समाजसेवा,जनसंपर्क,फोटोग्राफी क्षेत्र की विभूतियों का सम्मान

भोपाल: स्वतंत्रता सेनानी स्व.विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में भव्यता के साथ आयोजित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि कैसे पीढ़ी दर पीढ़ी इस परम्परा को चलाते हुए समिति ने विचित्र कुमार सिन्हा के जीवन के अतुल्य योगदान को अभी भी जारी रखा है। समाज में आगे बढ़ते हुए स्व.विचित्र कुमार सिन्हा के आदर्शों को अमर करने की इस प्रक्रिया में जितनी भी सम्मानित विभूतियां हैं उनके योगदानों को नमन करता हूं। मंत्री सारंग ने कहा अलग-अलग विधाओं में सम्मानित विभूतियों का योगदान स्व विचित्र कुमार सिन्हा जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि कैसे विचित्र कुमार सिंह ने अपने जीवन में संघर्ष किया एवं चार बार नर्मदापुरम की जेल में रहते हुए कितनी यातनाएं झेलीं। स्व.विचित्र कुमार सिन्हा जी के जीवन का स्मरण करते हुए श्रीमति नारोलिया ने कहा कि नर्मदापुरम और विचित्र कुमार सिन्हा जी का एक गहरा रिश्ता रहा है।आज उन्हीं के योगदान की वजह से समाज में बेहतर आदर्श निर्धारित हो रहे हैं। समिति ने 30 साल तक जिन-जिन लोगों का सम्मान किया वो श्रेष्ठ एवं समाज रत्न थे। इस वर्ष की सम्मान सूची पढकऱ श्रीमती माया नारोलिया ने समिति की भूरी भूरी प्रशंसा कर सम्मानित विभूतियों को नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं सिन्हा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना श्रीमती श्रद्धा गुप्ता ने प्रस्तुत की। वहीं देश-प्रदेश के जाने माने कवि, गीतकार ऋषि श्रृंगारी ने स्व. विचित्र कुमार सिन्हा जी के जीवन पर आधारित गीत का वाचन किया।संस्था के सचिव वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक दैनिक क्षितिज किरण के प्रधान संपादक के .के.सक्सेना
ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शौर्य सम्मान ग्रुप कैप्टन स्वर्गीय वरूण सिंह के माता पिता को दिया गया। समाजसेवी सम्मान से गुरूदेव सुदेश शांडिल्य, कर्मठ राजनेता का सम्मान भगवानदास सबनानी , साहित्यसेवी सम्मान दिनेश मालवीय , पत्रकारिता सम्मान पंकज श्रीवास्तव , पत्रछायाकार सम्मान अनिल दीक्षित , गंगाप्रसाद श्रीवास्तव स्मृति सम्मान कुशल प्रशासक एस.एन. मिश्रा, विजय गुप्ता स्मृति विधि सम्मान अशोक पांडे, रविंद्र पंड्या स्मृति जनसंचार सेवी सम्मान अशोक मनवानी को प्रदान किया गया।

आमंत्रित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के सांस्कृतिक सचिव विलक्षण सक्सेना विक्की ने किया। इस अवसर पर सम्मानित विभूतियों के जीवन परिचय संबधी फोल्डर का विमोचन भी अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री अजय गुप्ता, जी अनिल वशिष्ठ सहायक संचालक जनसंपर्क
जी.एस. वाधवा अपर संचालक जनसम्पर्क, सेवानिवृत्त अपर संचालक जगदीश कौशल, सुरेश गुप्ता, पत्रकार डॉ संतोष मानव,चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल, पूर्व अध्यक्ष तेजकुल सिंह पाली, हिन्दु उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश बेगवानी , महेश सक्सेना, जे.पी. धनोपिया, ललित जैन,पत्रकार राजेन्द्र धनोतिया, श्री राममोहन चौकसे, श्री भुवनेश पटेल, मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, जी.एस. जोहरी, राजेश नारायण श्रीवास्तव, आई.पी.एस. अमित सक्सेना, आई.व्ही. शास्त्री, मनीष श्रीवास्तव, श्री सी.के. सिसोदिया, एस.के. जडिया, ब्रज किशोर वर्मा, अतुल खरे,के.पी. राही, दीपक मेहता, प्रदीप जैन गुट्टू, विजय जुनेजा, ओ.पी. कठहल , अशोक मेहता, मंजू मेहता, भाजपा प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा सुधीर तिवारी, प्रभात जैन,रघुवीर तिवारी, जे डी गोलानी जी,गोपाल मुखरैया,डॉ गिरजेश सक्सेना गिरीश, सुभाष अग्रवाल, निलेश जैमिनी, ब्रजेन्द्र तिवारी, मधु सूदन मंगोत्रा, अनिल भारती, व्ही.पी. श्रीवास्तव, मनोहर वंजानी,शिखा छिब्बर, गट्टानी जी, के.के. मिश्रा, कैलाश मिश्रा पूर्व अध्यक्ष न.नि. भोपाल, देवेन्द्र दीपक ,दादा गौरी शंकर गौरीश, राजेन्द्र शर्मा, ईशनारायण शर्मा, अजीत श्रीवास्तव, आनन्द तारण, वात्सायन जैन, प्रहलाद अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, उमेश राव घोलप, ऋतुकांत सक्सेना, शशिकांत सक्सेना, जी.के. छिब्बर, श्रीमती उषा जायसवाल, बलराम शर्मा, शैलेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, अजय निगम, विजय श्रीवास्तव, राजेश कुलश्रेष्ठ, दुर्गेश परमार, निर्भय मीणा, राजेश मोहोनियाँ, संदीप पंडा, डॉ कमर अली शाह,विकास विरानी, सुरेश सिंगनकर, गणेश श्रीवास्तव, अनीता दुबे,अंशु शर्मा,उमेश यादव,हेमंत गुर्जर, रमेश साहू, अभय प्रधान,अजय श्रीवास्तव नीलू,कवयित्री निरुपमा खरे, अभिषेक मिश्रा, राजेश पाठक,कृषक जगत के एडिटर श्री सुनील गंगराड़े, लेखिका संघ की डॉ साधना गंगराड़े सहित गणमान्य नागरिक पत्रकार गण उपस्थित थे।
समिति अध्यक्ष सैयद साजि़द अली एवं सचिव के.के. सक्सेना ने स्वजन, अतिथियों और सम्मानित विभूतियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान जनगण मन का सामूहिक गायन किया गया।

Next Post

धारेश्वर लोक के सत्संग भवन का वैदिक रीति से पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ

Sun Feb 15 , 2026
धार : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धारेश्वर लोक के सत्संग भवन का पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा एवं धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा द्वारा वैदिक रीति से पूजा कर निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया। धारेश्वर मंदिर प्रांगण में 3 करोड़ की लागत से बनने वाले सत्संग भवन भूमि […]

You May Like