
उज्जैन। चिंतामण क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार पर मिक्सर मशीन का पहिया चढ़ गया। दबाने से बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मिक्सर मशीन जप्त कर चालक को हिरासत में लिया है। ग्राम रतनाखेड़ी में रहने वाला महेश पिता सत्यनारायण शर्मा 35 वर्ष पंडिताई का काम करता था दोपहर में बाइक पर सवार होकर उज्जैन आ रहा था इस दौरान चिंतामण कांकड़ के समीप तेज गति में आ रही मिक्सर मशीन में टक्कर मार दी। महेश शर्मा बाइक से गिर पड़े और मिक्सर मशीन का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। दबाने से मौके पर ही महेश शर्मा की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही चिंतामण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मिक्सर मशीन को जप्त किया गया और चालक को हिरासत में लेकर मृतक बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। उसके पास मिले दस्तावेजों और आसपास लोगों द्वारा की गई पहचान के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि महेश एक बच्चे का पिता था। पुलिस के अनुसार मामले में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। मिक्सर मशीन चंद्रावतीगंज की ओर जा रही थी।
