पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि लालजी टंडन ‘बाबूजी’ का सादगी, सेवा और संगठन के मूल्यों से परिपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र और समाज के प्रति लालजी टंडन का समर्पण सदैव जनसेवा के मार्ग पर प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि बाबूजी के आदर्श और कार्यकर्ता-आधारित राजनीति की विरासत आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

Next Post

एक दर्जन फरार अपराधी हुए ईनामी

Tue Jul 21 , 2026
जबलपुर: शहर के थानों में दर्ज अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे एक दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने ईनाम घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार माढ़ोताल थाने में दर्ज हत्या के प्रयास में फरार तीन अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपए का […]

You May Like