
नर्मदापुरम। एमपीसीए ग्राउंड पर आयोजित सीनियर मेंस संभाग स्तरीय महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी में नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के मध्य चल रहे मैच में नर्मदापुरम संभाग ने भोपाल संभाग की टीम को शिकस्त देकर बोनस सहित 7 अंक अर्जित कर लिए। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम टीम ने तीसरे दिन के खेल 178 रन पर 6 विकेट से आगे खेलते हुए आर्यन देशमुख के महत्वपूर्ण 41 रनों की मदद से टीम का स्कोर 253 रनों तक पहुंचाया।
भोपाल संभाग की ओर से सार्थक सोनी ने 3 विकेट, पृथ्वीराज तोमर ने 3 विकेट पवन निर्वाणी 3 विकेट और अंकित डांगी ने 1 विकेट हासिल किया।पहली पारी में 63 रन की बढ़त को मिलाकर कुल 317 रनों का लक्ष्य भोपाल के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोपाल की टीम ऋत्विक दीवान की गेंदबाजी के सामने भोपाल संभाग के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और महज 130 रनों भोपाल की टीम ढेर हो गई । नर्मदापुरम ने मैच 186 रनों से जीत लिया।ऋत्विक दीवान के 7 विकेट के अलावा हिमांशु शिंदे ने 2 एवं प्रशांत ने 1 विकेट हासिल किया।नर्मदापुरम टीम ने बोनस के साथ 7 अंक अर्जित किए है।मैच में कुल 13 विकेट लेने पर ऋत्विक दीवान एवं शानदार शतकीय पारी खेलने के लिए राहुल चंद्रौल को संयुक्त मेन ऑफ द मैच चुना गया।नर्मदापुरम की जीत पर कोच सुनील शर्मा, मैनेजर मनोहर बिल्थरिया और ट्रेनर ऋषि प्रजापति सहित पूरी टीम को नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी है। मैच में अंपायर हर्षित जैन एवं नीरज तिवारी और स्कोरर संदीप सतनामी है मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार
एमपीसीए आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय एवं चयन समिति के चेयरमैन सोहेल अंसारी,मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा, कुलभूषण मिश्रा, संजय नाफेड ने दिया एवं मैच में सहित भोपाल एवं नर्मदापुरम टीम के
कोच,मैनेजर एवं ट्रेनर सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।
