
टीकमगढ़। मजगुवां गांव में सोमवार सुबह करीब 4 5 बजे खेत पर आग ताप रहे एक किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मजगुवां गांव निवासी भगवान दास साहू (58) अपने टेढ़ा हार स्थित खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जतारा अस्पताल भेजा।
बेटे मुकेश साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मुकेश ने दो लोगों पर हत्या का संदेह जताया।
