रुपया में मामूली तेजी

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 0.50 पैसे की मामूली तेजी के साथ 90.1750 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले भारतीय मुद्रा लगातार दो दिन कमजोर बंद हुई थी। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 27.75 पैसे गिरकर 90.18 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज पांच पैसे की गिरावट के साथ 90.23 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह नीचे 90.14 रुपये और ऊपर 90.25 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने से रुपये पर दबाव रहा। वहीं, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

 

Next Post

गांव और ग्रामीण ही देश के विकास की धुरी : सीएम डॉ. यादव

Mon Jan 12 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारा देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हर तरफ विकास की बयार है। गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं की जानकारी और विकास कार्यक्रमों का लाभ पहुंच रहा है। गांव और ग्रामीण ही देश के विकास की धुरी है। इनकी […]

You May Like