सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट: अमेरिका-चीन सुलह की उम्मीदों और मुनाफावसूली से गोल्ड 4% और सिल्वर 7% गिरा; भारत में शाम तक असर संभव

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2025: लंबे समय से लगातार ऑल टाइम हाई छू रहे सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को भारी गिरावट आई। स्पॉट गोल्ड का भाव अपने रिकॉर्ड लेवल से गिरकर करीब 4 प्रतिशत सस्ता हो गया, जबकि चांदी में 7 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड $3.4% टूटकर $4,201.65 प्रति औंस पर आ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह गिरावट जारी रही, तो सोने का भाव बड़े स्तर पर नीचे आ सकता है।

सोने-चांदी के भाव में अचानक आई इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती सुलह की उम्मीदें और निवेशकों की मुनाफावसूली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ मजबूत और निष्पक्ष ट्रेड डील की उम्मीद जताई है, जिससे बाजार में बनी डर और अनिश्चितता कम हुई है। राजनीतिक अनिश्चितता कम होने से गोल्ड की ‘सेफ हेवन’ अपील सुस्त पड़ गई है और निवेशकों ने जोखिम वाले एसेट्स की ओर रुख किया है।

गोल्ड के साथ-साथ सिल्वर, प्लेटिनम और कॉपर जैसे अन्य मेटल्स पर भी दबाव देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड COMEX पर लगभग 3% और सिल्वर करीब 6% गिर चुका है। भारत में इस गिरावट का असर आज शाम को देखने को मिल सकता है (एमसीएक्स दोपहर बाद खुलने के कारण)। अनुमान है कि भारत में सोने का भाव ₹1,000 से ज्यादा और सिल्वर का भाव ₹1,200–₹1,800 प्रति किलो तक सस्ता हो सकता है।

Next Post

दीपावली ने भारतीय अर्थव्यवस्था को दिया रिकॉर्ड बूस्ट: देश में 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार, 87% ग्राहकों ने स्वदेशी वस्तुओं को दी प्राथमिकता

Wed Oct 22 , 2025
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2025: इस साल दीपावली पर देशभर में 6 लाख करोड़ रुपये (6 ट्रिलियन रुपये) से अधिक का रिकॉर्डतोड़ कारोबार हुआ है। इसमें ₹5.40 लाख करोड़ का वस्तु व्यापार और ₹65 हजार करोड़ का सेवा व्यापार शामिल है। यह आंकड़ा उम्मीद से कहीं अधिक है और पिछले […]

You May Like