कार का कांच तोड़कर हजारों का सामान चोरी

भोपाल। शाहपुरा इलाके में एक होटल के सामने खड़ी कार का कांच तोड़कर अज्ञात चोर ने हजारों का सामान चोरी कर लिया. पुलिस ने मामला सामने आने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय गौरव जैन निवासी बावडिय़ा कला ने मामले की शिकायत दर्ज कराई. गौरव ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वह भोजन करने रात के समय रोहित नगर स्थित एक होटल में गए थे. होटल के सामने गौरव ने अपनी कार खड़ी की. होटल से निकल कर जब गौरव बाहर आए तो उनकी कार के ड्रायवर साईड के पीछे वाला कांच टूटा मिला. कार के अंदर देखा तो उसमें रखा बड़ा पर्स गायब था. चोरी गए पर्स के अंदर आईफोन का चार्जर, एयरबर्ड, हाथ घड़ी, आधार कार्ड, पेनकार्ड, एटीएम कार्ड और नकदी रखी थी. पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश करने में जुट गई है.

Next Post

तालाब में नहाने गया किशोर डूबा, मौत

Tue Jul 28 , 2026
भोपाल। निशातपुरा इलाके में तालाब में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंपा. जानकारी के मुताबिक नेवरी तालाब में नहाने के लिए 14 साल का मो. रहमान गया था. वह कांग्रेस नगर टीला जमालपुरा […]

You May Like