तालाब में नहाने गया किशोर डूबा, मौत

भोपाल। निशातपुरा इलाके में तालाब में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंपा.

जानकारी के मुताबिक नेवरी तालाब में नहाने के लिए 14 साल का मो. रहमान गया था. वह कांग्रेस नगर टीला जमालपुरा का रहवासी था. सोमवार को रहमान अपने घर से दोस्तों के साथ निकला था. नेवरी तालाब पर सभी नहाने पहुंचे. इस दौरान गहरे पानी में जाने से रहमान डूबने लगा. दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रहमान का शव तालाब से बाहर निकलवाया. मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

भोपाल में मूंग खरीदी पर महासंग्राम: 7 दिन का राशन लेकर पहुंचे 2 हजार किसान, सावरकर सेतु पर पुलिस के साथ आमना-सामना

Tue Jul 28 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में मूंग की 100% सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान भोपाल पहुंचे हैं। करीब 2 हजार किसान होशंगाबाद रोड पर पुलिस के सामने डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग मूंग की पूरी सरकारी […]

You May Like