रोपा लगाने से इनकार करने पर सब्बल से हमला

रीवा।मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के देवरिहन गांव में एक मजदूर पर एक व्यक्ति ने सब्बल से हमला कर दिया. घटना गुरुवार दोपहर की है. घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. हालांकि हालत गंभीर होने पर उसे रीवा रेफर कर दिया गया है.

दोपहर को वीरेंद्र (पीडि़त) खेत में रोपा लगा रहा था तभी सरहंग ने उसे अपने खेत में रोपा लगाने को कहा. जब वीरेंद्र मना कर गया, तो वह नाराज हो गए. आरोपी ने पहले तो गाली-गलौच की, फिर घर के बाहर मारपीट शुरू कर दी. उसने पीडि़त की कमर में सब्बल घोंप दी, जिससे वह घायल हो गया. घायल वीरेंद्र को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि हालत गंभीर देख परिजन उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले गए. जहां अभी उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

रायसेन में 300 छात्रों को दिलाई शपथ, देशभक्ति जैसे सकारात्मक नशे की आदत डालें

Thu Jul 24 , 2025
रायसेन। शाइनिंग पब्लिक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में एसपी पंकज कुमार पांडे ने विद्यार्थियों को नशे से के दुष्प्रभावों से अवगत कराया कहा की हर व्यक्ति को बर्बाद कर देती है […]

You May Like