भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, जरूरी कार्य होने पर ही बाहर निकल रहे

ग्वालियर: गर्मी का मौसम वैसे भी लोगों के लिए परेशानी भरा होता है। और उस पर तेज धूप और तापमान में बढ़ोतरी हो जाए तो मुसीबतें और बढ़ जाती हैं। इन दिनों नगर और अंचल का हाल भी कुछ ऐसा ही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग जरूरी कार्य होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। शाम को सूर्यास्त होने के बाद भी देर रात तक गर्मी का आभास होता रहता है। और सुबह होते ही फिर गर्मी का अहसास होने लगता है। पिछले कुछ दिनों से शुरू हुई भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों की वजह से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा है।

नगर के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में तेज धूप के साथ चली गर्म हवाओं के कारण घर से निकलते ही लोगों को झुलसने का आभास हो रहा है। इसलिए दोपहर के समय नगर की प्रमुख बाजार की सडक़ें सूनी नजर आने लगीं हैं। भीषण गर्मी की वजह से नगर के हृदय स्थल कहलाए जाने वाले मेन तिराहे पर खरीदारी करने हेतु कुछ चुनिंदा दुकानों पर ही ग्राहक नजर आए। वहीं दुकानदार कूलर के सहारे बैठे रहे। लोगों ने शीतल पेय से गर्मी को शांत करने की कोशिश की।
पानी और गमछा से अपने को बचाते रहे लोग
त्वचा को झुलसा देने वाली गर्मी के बीच घर से बाहर बही लोग नजर आए। जिन्हें मजबूरी में जरूरी कार्य से निकलना पड़ा। और वह भी पानी पीकर अपनी गर्मी मिटाते दिखे गांवों से आए लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वे कभी पेड़ पौधों की छांव में बैठे रहे तो कभी अपने आप को गमछा से ढके रहे। सरकारी कार्यालयों में भी गर्मी का असर देखने को मिला कर्मचारी अधिकारी भी कूलर पंखों के बगैर नहीं बैठ सके और ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते रहें। वहीं पशु और जानवर भी गर्मी से बेहाल रहे।

Next Post

ग्वालियर पुलिस ने पूर्व डायरेक्टर से दुष्कर्म करने वाले कारोबारी को किया गिरफ्तार

Wed May 21 , 2025
ग्वालियर:गिरवाई थाना क्षेत्र सिकंदर कंपू की एक युवती ने पुलिस से शिकायत कर बताया था कि 2017 में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। इसी कंपनी में झांसी यूपी निवासी दीपक सोनी बतौर डायरेक्टर के पद पर पदस्थ था। दीपक ने साल 2018 में नोएडा पहुंचकर सैंटले सोने इंडिया […]

You May Like

Play sound