नरसिंहगढ़: बाबा बैजनाथ बड़ा महादेव मंदिर की दान पेटी प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खोली गई. गिनती के दौरान करीब 2 लाख 25 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई. प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द ही नागरिकों के साथ बैठक कर इस राशि को मंदिर निर्माण एवं विकास कार्यों में खर्च करने की योजना तैयार करने की बात कही है.
इधर सोमवार को विधायक मोहन शर्मा, एसडीएम सुशील कुमार एवं तहसीलदार विराट अवस्थी की मौजूदगी में मंदिर दान राशि के लिए क्यूआर कोड भी जारी
किया गया. अब श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से भी दान कर सकेंगे. इससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों सुनिश्चित होगी.
