ग्वालियर:गुडा गुडी का नाका मुक्तिधाम के पास दीवार गिरने की घटना की जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं तत्कालीन क्षेत्राधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है तथा प्रभारी कार्यपालन यंत्री एवं तत्कालीन प्रभारी सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया एवं वर्तमान क्षेत्राधिकारी को क्षेत्रीय कार्यालय से हटाकर जनकार्य विभाग में पदस्थ किया गया हैं ।
ज्ञात हो कि क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 के अंतर्गत गुडा गुडी का नाका मुक्तिधाम के पास दीवार गिरने की घटना के उपरांत निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति द्वारा अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा जांच प्रतिवेदन में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के आधार पर सहायक यंत्री राकेष कुषवाह द्वारा निर्माण कार्य के समय परवेक्षण नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इनके स्थान पर अब प्रभारी सहायक यंत्री अनिल चौहान को अपने कार्य के साथ साथ सहायक यंत्री का दायित्व सौंपा है।
जांच प्रतिवेदन में वर्तमान प्रभारी सहायक यंत्री जलप्रदाय सौरभ शाक्य द्वारा ड्रॉइंग टा-वेस उल्लेखित की जबकि प्राकलन कॉलम आधारित रिटेनिंग वॉल का बनाया जो कि लापरवाही का द्योतक है। जिसके चलते इनहें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया तथा इनका कार्य प्रभारी सहायक यंत्री जल प्रदाय पंकज सिंह को सौंपा गया।जांच प्रतिवेदन के अनुसार उपयंत्री बृजेश राजपूत क्षेत्रीय कार्यालय 21 पर पदस्थ रहे थे।
