जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान पर सरकार का पूरा जोर है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तय समय सीमा में बिना भेदभाव सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार का विशेष जोर है। हर पात्र को योजनाओं का लाभ और जरूरतमंदों को इलाज मिले। योगी ने गर्मी को देखते हुए महिलाओं से अपील की कि वे अपना और परिवार का विशेष ध्यान रखें। अकारण बाहर न निकलें और खानपान का ध्यान रखें।

.....

Next Post

नौतपा की शुरुआत के साथ ग्वालियर चंबल में गर्मी का प्रचंड रूप

Mon May 25 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर चंबल के सभी जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। तीव्र लू के कारण जनजीवन पर असर पड़ा है। आज दोपहर ग्वालियर का सबसे व्यस्त इलाका महाराज बाड़ा सुनसान सा नजर आया। ग्वालियर शहर तपिश की चपेट में है। चंबल के कई शहरों में पारा 44 […]

You May Like