‘जाबालि ऋषि के नाम से जाना जाए जबलपुर

जबलपुर: विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने सदन में जबलपुर के विकास से जुड़ी दो प्रमुख मांगें रखीं जिसमें जबलपुर महोत्सव के आयोजन का उन्होंने प्रस्ताव रखा कि हनुमानताल (जहां जैन मंदिर एवं बड़ी खेरमाई स्थित है) पर दो दिवसीय ‘जबलपुर महोत्सव का आयोजन किया जाए और जबलपुर का नामकरण ऋषि जबालि की तपोस्थली होने के कारण ‘जबाली ऋषि के नाम पर किया जाना चाहिए। डॉ. पाण्डेय ने मंदिरों में नियुक्त पुजारियों और पंडितों के लिए मानदेय की उचित व्यवस्था किए जाने का भी सुझाव दिया।

इस मौके पर मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने भाग लेते हुए प्रदेश की सरकार की जमकर सराहना की। अपने संबोधन में विधायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी और विरासत भी के मंत्र को चरितार्थ करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार को बधाई दी। अंत में सभापति महोदय को बोलने का अवसर देने के लिए आभार व्यक्त किया तथा ‘जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपना वक्तव्य समाप्त किया।

Next Post

नारायण हृदयालय मुंबई में नि:शुल्क की जाएगी 36 बच्चों की सर्जरी

Sat Feb 28 , 2026
जबलपुर: नारायणा हृदयालय मुम्बई के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुप्रतीम सेन, कोऑर्डिनेटर डी देशमुख और अमित केलकर द्वारा नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केन्द्र परिसर, इंदिरा मार्केट जबलपुर में किया गया। जिसमें जन्म से 18 वर्ष तक के हृदय रोग से […]

You May Like

मनोरंजन