ग्वालियर: फूलबाग स्थित ऐतिहासिक गोपाल मंदिर में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-श्याम को 110 करोड़ रुपये के बेशकीमती जेवरों से सजाया जाएगा। यह परंपरा सिंधिया राजवंश के समय से चली आ रही है, जब 1921 में माधवराव सिंधिया प्रथम ने ये आभूषण भेंट किए थे। जन्माष्टमी के दिन बैंक लॉकर से जेवर निकाले जाते हैं और अगले दिन वापस जमा कर दिए जाते हैं।
इस भव्य आयोजन के लिए मंदिर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार, 200 से अधिक सशस्त्र जवान, सादावर्दी में कमांडो, और सीसीटीवी कैमरे मंदिर परिसर में तैनात रहेंगे। नगर निगम और पुलिस प्रशासन पूरे कार्यक्रम पर नजर रखेगा।निगम आयुक्त संघ प्रिय के अनुसार, इन दुर्लभ और ऐतिहासिक जेवरातों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
