महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकला भव्य चल समारोह

भोपाल: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राजधानी में भव्य धार्मिक आयोजन हुए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष पूजा, हवन और आरती के कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौकी इमामबाड़ा स्थित वाल्मीकि मंदिर में समाजजनों ने बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।

इसी अवसर पर पीरगेट भवानी मंदिर चौराहा से एक भव्य चल समारोह निकाला गया, जो शाहजहांनाबाद पहुंचकर संपन्न हुआ। शोभायात्रा में बाल्मीकि समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस में आकर्षक झांकियां और बैंड भी शामिल थे, जिन्होंने माहौल को भक्ति और उल्लास से भर दिया। इतवारा, जहांगीराबाद और शाहजहांनाबाद क्षेत्र के वाल्मीकि मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने विशेष आरती कर महर्षि वाल्मीकि के उपदेशों का स्मरण किया।

Next Post

जैन समाज ने आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का 80वां जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति से मनाया

Wed Oct 8 , 2025
भोपाल: रवींद्र भवन में दिगंबर जैन समाज द्वारा आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के 80वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह गुरु पूर्णिमा जैसी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। समाज के हर घर में दिन की शुरुआत आचार्यश्री के स्मरण और वंदना से हुई। श्रद्धालु उनके चित्र के […]

You May Like

Play sound