अमाल मलिक और तान्या मित्तल को मिला एकता कपूर का ऑफर

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में एकता कपूर की एंट्री ने शो का माहौल बदल दिया। सलमान खान द्वारा फटकार के बाद, एकता ने मंच पर अपने नए बालाजी एस्ट्रो ऐप के लॉन्च की घोषणा की।

‘बिग बॉस 19’ के इस हफ्ते के एपिसोड में दर्शकों को एक बड़ा और रोमांचक सरप्राइज देखने को मिला, जिसने शो के दो कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदल दी। पिछले हफ्ते फैमिली वीक के दौरान जहां घर में भावनाओं का सैलाब और ढेर सारी मस्ती देखने को मिली, वहीं अब वीकेंड का वार एपिसोड चर्चाओं में आ गया है।

सलमान खान ने कुनिका सदानंद, अमाल मलिक और शहबाज को उनकी हरकतों के लिए जमकर फटकार लगाई। लेकिन इसी दौरान शो का माहौल तब पूरी तरह बदल गया जब टीवी इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ कही जाने वाली एकता कपूर शो में पहुंचीं। एकता कपूर शो के मंच पर सलमान खान के साथ नजर आईं और उन्होंने अपने नए ऐप ‘बालाजी एस्ट्रो ऐप’ के लॉन्च की घोषणा की।

Next Post

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ को मिला बड़ा सपोर्ट

Mon Nov 24 , 2025
1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित फरहान अख्तर की 120 बहादुर को दर्शकों के साथ इंडस्ट्री से भी सराहना मिल रही है। गजराज राव भी इस प्रशंसा की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में […]

You May Like