दिल्ली एफसी ने हिंदुस्तान एफसी को 5-1 से पीटा

नयी दिल्ली 06 फरवरी (वार्ता) दिल्ली एफ सी ने गुरुवार को ग्वामसर गायरी की शानदार हैट ट्रिक की मदद से डीएसए प्रीमियर लीग में हिंदुस्तान फुटबाल क्लब को 5-1 से पीट कर पूरे अंक अर्जित किए।
आज यहां नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए एक तरफा मुकाबले में धनजीत अशांगबम और सेमसन केशिंग ने एक एक गोल किए। पराजित टीम का इकलौता गोल होकिप ने दागा। इस जीत के साथ दिल्ली एफसी ने 15 मैचों में 32 अंक हो गये है, जबकि हिंदुस्तान के 16 मैचों में 16 अंक है।
दिल्ली एफसी ने शुरूआती मिनट से ही खेल पर पकड़ बना ली लेकिन वह पहले हाफ में मात्र एक गोल की बढ़त ले पाई। धनजीत ने आगे बढ़ आए गोलकीपर देबनाथ के ऊपर से गोल दागकर अपनी टीम का खाता खोला। दूसरे हाफ में देबनाथ को चोटिल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। थैंगमीन लेन, जगत सिँह, कुकी के बेहतरीन तालमेल का फायदा उठाते हुए गयारी ने दर्शनीय हैट ट्रिक जमा कर हिन्दुस्तान की वापसी को पूरी तरह रोक दिया।
शुक्रवार तरुणसंघा और वाटिका के बीच मैच खेला जायेगा।

Next Post

फिलीपींस में विमान दुर्घटना में चार की मौत

Thu Feb 6 , 2025
मनीला, दक्षिणी फिलीपींस के मागुइंदानाओ डेल सुर प्रांत में गुरुवार को निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन विदेशियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा अम्पाटुआन शहर के पास स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे हुआ। फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुर्घटना की […]

You May Like