उदयपुरा: तालपुरा वाले दक्षिण मुखी खेरापति सिद्ध हनुमान मंदिर की महिमा भारत के हृदय कहलाने वाले मध्यप्रदेश. के रायसेन.जिले केउदयपुरानगर मे पुराने तालाब के किनारे एक ऐतिहासिक प्राचीन हनुमान मंदिर अनेकानेक वर्ष पुराना है।कहते हैं यह हनुमानजी चैतन्य सिद्ध मंदिर लगभग साढे चार सौ,पांच सौ वर्ष पुराना है।इस सिद्ध मंदिर मे हनुमानजी. की जो दक्षिण मुखी मूर्ति है. वह एक बहुत. सिद्ध एवं चैतन्य मूर्ति. है ,जो भी व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा और विश्वास से. यहाँ हनुमानजी से अपनी कामना करता है उसको हनुमानजी जरूर पूरी करते.है किसी को नुकसान या अहित करनेवाली कामना कभी पूरी नहीं करते हनुमानजी।
यद्यपि इस मंदिर मे कोई प्रापर्टी नहीं है फिर भी यहाँ की पूजन.व्यवस्था अत्यंत सुचारू ढंग से चलती है,, इस मंदिर मे हर श्रद्धालु को प्रसाद और चरणामृत. दिया जाता है।हर मंगलवार को रात मे सुन्दरकाण्ड किया जाता है और प्रतिवर्ष श्रावण माह मे भी अखंड रामायण पाठ होता है। प्रतिवर्ष हनुमान जयंती महोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है।शुद्ध मन से यहाँ हाजिरी लगाकर अपनी. कामना की अर्जी लगाने पर श्रद्धालुओं की जायज मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।
